इंदौर में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 14 और मामले सामने आए। यहां मरीजों की संख्या 249 हो गई है। यहां अभी तक 30 लोगों की मौत हो गई है।12 लोगों को कल अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), डॉ. प्रवीण जडिया ने इसकी जानकारी दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 239 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7,447 मामलों की पुष्टि हो गई है। 6,565 लोगों का इलाज जारी है और 642 लोग ठीक हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हुई है और 1035 मामले सामने आए हैं।
दुनियाभर में 1लाख से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना वायरस (COVID-19) से दुनियाभर में 1लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार 214 देशों में कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 163 देशों में मौत का मामला सामने आ गया है। मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा इटली में है। यहां अभी तक 18,849 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत हो गई है। इटली में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 18,849 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 35,098 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल अब तक 496,535 मामले सामने आ गए हैं।